फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण कृपा परिवार की तरफ से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा नगर में तुलसी पूजन एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नगरवासियों के लिए श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम उदाहरण बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पावन तट पर वैदिक रीति से तुलसी पूजन के साथ हुआ। पंडित राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से पूजा संपन्न कराई। नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों और नगरों से भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तुलसी पूजन के पश्चात एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो सरस्वती मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौक तक गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। नगरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और श्रद्धा के साथ पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में बाल संस्कार केंद्र के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां उठाई हुई थीं, जिन पर तुलसी के महत्व और श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक लिखे हुए थे। संवाद

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें