फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्मेनिया हादसे में मरे प्रवीण का शव लाने की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
शाहाबाद। गांव नगला में जानकारी देते परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गांव नगला निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार की अर्मेनिया में गैस विस्फोट के दौरान हुई मौत के बाद अब उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिवार की लगातार अपील और सोशल मीडिया पर चलाए गए सहयोग अभियान के बाद कुरुक्षेत्र प्रशासन सक्रिय हो गया है।
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मृतक का पार्थिव शरीर जल्द भारत भिजवाने की मांग की है। उपायुक्त द्वारा संयुक्त सचिव (ईडब्ल्यू) विदेश मंत्रालय नई दिल्ली को भेजे गए पत्र में अर्मेनिया सरकार और भारतीय दूतावास के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में बताया गया है कि गांव नगला निवासी वेद प्रकाश ने गत 10 मई को दिये शपथ पत्र में जानकारी दी कि उनका बेटा प्रवीण कुमार, जो रोजगार के सिलसिले में अर्मेनिया में रह रहा था, गत सात मई को गैस विस्फोट की घटना में मृत पाया गया। डीसी ने पत्र में उल्लेख किया कि परिवार भारतीय परंपराओं के अनुसार अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहता है, इसलिए शव को जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मृतक के पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा पिता वेद प्रकाश के दस्तावेज भी विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार अगस्त 2024 में रोजगार की तलाश में अर्मेनिया गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता वेद प्रकाश ने कर्ज लेकर बेटे को विदेश भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें