फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हल्के बादल छाए, गर्म हवाओं से लोग बेहाल, कल बारिश के आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के बीच ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाने के बाद पिल्लर पर बैठा पक्षी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को गर्मी ने अपने फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।
दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्मी से बचने के उपाय करते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच बच्चे राहत पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में डुबकियां लगाते दिखाई दिए। वहीं ब्रह्मसरोवर के बीच बनी रेलिंग पर पक्षी भी पानी में डुबकी लगाकर पंख फैलाते नजर आए। गर्मी के चलते पशु-पक्षी भी पानी की ओर रुख करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। जिले में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र मेहता का कहना है कि अभी गर्मी के साथ मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। वहीं सब्जी विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में सब्जियों की फसलों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खासकर तेज गर्मी से सब्जियों को बचाने के लिए प्रबंध करें। अधिक बारिश होने पर पानी न ठहरने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें