फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में पार्किंग न होने से परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल के मेन गेट पर वाहनों का लगा जमावड़ा, मरीजों को  झेलनी पड़ती है परेशान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में पार्किंग की समस्या एक आम समस्या बनी हुई है। करीब सालभर से अस्पताल में पार्किंग का ठेका नहीं दिया गया। लोग अस्पताल एरिया में इधर, उधर वाहनों को खड़ा कर चले जाते हैं। ऐसे में अस्पताल में जाम की स्थिति बन जाती है। जिस कारण मरीजों और उनके परिजनों को वाहन पार्क करने में कठिनाई होती है। कभी-कभी अस्पताल के मुख्य द्वार तक लोग वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अस्पताल से वाहनों को निकालने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को जिला अस्पताल के बाहर वाहनों को लगाना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के मन में डर बना रहता है कि कहीं पुलिस प्रशासन उनके वाहनों को उठा न ले। अस्पताल से सप्ताहभर में तीन से चार बाइक चोरी भी हो रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. साराह अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में अभी पार्किंग का ठेका नहीं हुआ। लोग अपने मुताबिक वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं। जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें