लाडवा। छपरा गांव के एक घर में एक युवक ने दीवार फांदकर घर के अंदर रह रही महिला को धमकी दी। महिला की शिकायत पर लाडवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में रितु ने आरोप लगाया कि 26 जून को प्रदीप ने उनके घर की दीवार फांदकर अनधिकृत प्रवेश किया और उनके भाइयों को धमकाया। प्रदीप ने कहा तुमने अपने खेत ले लिए, अब मैं इनमें जीरी नहीं लगने दूंगा। मैंने सोनीपत से तुम्हें और तुम्हारे भाइयों को मारने के लिए लोग बुला रखे हैं। अगले दिन 27 जून को भी प्रदीप और उसके परिवार वालों ने रितु को धमकी दी कि घर से बाहर निकलकर दिखाओ। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो रितु ने सबूत के रूप में पुलिस को उपलब्ध करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद