फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संभाला एमडीयू कुलपति पद का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलपति का पदभार विधिवत रूप से संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के करने के बाद प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ अनुसंधान संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का भी संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सुधार, डिजिटल अवसंरचना विस्तार, उद्योग-संस्थान सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदार को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यभार ग्रहण समारोह में उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें