फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं में बांटी जाएगी दो करोड़ रुपये की ईनाम राशि : नवीन जिंदल

Tue, 04 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला सांसद खेल महोत्सव एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन बनने जा रहा है। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में सांसद ने विजेताओं के लिए दो करोड़ रुपये की इनाम राशि अलग-अलग श्रेणी में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांसद जिंदल ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को सशक्त बनाना है। इसके साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नशे से दूर करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना है। खेल महोत्सव आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के सभी मैच खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार निकटतम स्टेडियमों और खेल मैदानों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकतम खिलाड़ियों को सहभागिता का अवसर मिल सके। इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, रस्सीकूद, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, रस्साकशी, कबड्डी, पोलो, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और हेल्थ-वेलनेस शामिल होंगे। महोत्सव के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं 14 से 22 नवंबर तक आयोजित होंगी।

- द्वितीय चरण में विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 6 दिसंबर तक होंगी।
- तृतीय चरण में लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 15 से 24 दिसंबर तक संपन्न होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें