फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में दाखिले के लिए मिलेगा एक और मौका

Thu, 30 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आर्थिक रुप से पिछड़े और बीपीएल वर्ग से संबंधित दूसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक और मौका मिलेगा। इसके लिए 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक खंड स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस बार प्रश्र पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी 1 मई को खंड स्तर पर आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित व असफल रहे, उन विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कौर ने बताया कि जो विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से आ रहे हैं उनको संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 1 जुलाई को रोल नंबर दिए जाएंगे। ड्रा में चयनित बच्चे 8 से 15 जुलाई तक बच्चों को आवंटित विद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद शेष बची हुई रिक्तियों के लिए दूसरा ड्रा 18 जुलाई और दूसरे ड्रा में चुने गए बच्चों को19  से 22 जुलाई तक बच्चों को आवंटित विद्यालयों में दाखिला किया जाएगा।

पहले हुए थे महज 602 बच्चों के दाखिले
पिछले माह एक मई को आयोजित की गई परीक्षा के बाद कक्षा दो से आठवीं तक के महज 602 बच्चों के ही दाखिले हुए थे। उस उस समय 8वीं कक्षा तक सभी निजी स्कूलों से 3939 रिक्तियां थी जबकि 2441 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से भी 1929 बच्चों ने ही परीक्षा दी थी। जबकि आठवीं से उपर की कक्षाओं के लिए भी लगभग यही हाल रहा था।
विज्ञापन


बीईओ से मांगी आवेदक छात्रों की संख्या की जानकारी
3 जुलाई को होने वाली परीक्षा में कितने छात्र किस कक्षा के लिए शामिल होंगे। यह जानकारी जिला जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है। जिसके आधार पर एससीईआरटी को रिपोर्ट दी जाएगी। जिसके अनुसार प्रश्न पत्र प्रकाशित करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें