फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

Wed, 18 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्लीनिकों पर डॉक्टरो के साथ हो रही मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं के चलते मंगलवार को जिला भर के निजी डॉक्टरों ने कड़ा रोष जताया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया और 2 घंटे अपना काम बंद रखा। कुरुक्षेत्र में एसोसिएशन प्रधान डॉ. सुरेंद्र मेहता व सदस्य डॉ. पवन गोयल तथा शाहाबाद एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरएल आर्य ने कहा कि दिनदहाड़े डाक्टरों का कत्ल किया जा रहा है। हरियाणा के भिवानी में ही एक डॉक्टर के साथ बड़ी वारदात हुई तो वही प्रदेश में ही कई दूसरे डॉक्टरों के साथ भी मारपीट से लेकर अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम सरेआम पिछले कुछ दिनों के दौरान ही दिया गया।
विज्ञापन


वहीं अब इलाहाबाद में पांच दिन पूर्व ही एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई और आरोपियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं की जा सकी। इसके अलावा दवाईयों के रिएक्शन करने पर 3 डाक्टरों पर मुकद्दमा किया जाना जैसी घटनाओं से प्रत्येक डाक्टर निराशाजनक स्थिति में हैं। ऐसे हालात में डॉक्टर अपने आप को असुरक्षित मान रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं ताकि इस तरह के अपराध भविष्य में न हो सकें। इस अवसर पर डा. भास्कर गुप्ता, डा. राहुल गांधी, डा. नरेंद्र बंसल, डा. सतीश गर्ग, डा. दीपक शर्मा, डा. अभिमन्यु अग्रवाल, डा. रविंद्र वधवा, डा. गुरदीप सिंह हेर, डा. एचएस नागपाल, डा. नरेंद्र गौड़ सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें