कुरुक्षेत्र। बस में बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की करता हुआ निजी बस का परिचालक। वायरल वीडियो से
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में एक निजी बस के परिचालक और स्टाफ ने 75 वर्षीय बुजुर्ग यात्री के साथ अभद्र व्यवहार किया। बुजुर्ग को धक्का देकर गले से कपड़े पकड़कर बस से जबरन नीचे उतार दिया गया। घटना आधी टिकट के विवाद पर हुआ।
गांव सांबलो कला निवासी पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास वैध पास है और सरकारी नियमों के अनुसार उन्हें आधी टिकट का हक है। उन्होंने किराए के रूप में 20 रुपये दिए जबकि बस स्टाफ 15 रुपये ओर की मांग कर रहा था। बहस बढ़ने पर स्टाफ ने बुजुर्ग को अपशब्द कहे, धक्के मारे और गले से कपड़े पकड़कर बस से बाहर फेंक दिया। बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने मारपीट की कोशिश भी की लेकिन किसी तरह खुद को संभाला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
कुरुक्षेत्र। बस में बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की करता हुआ निजी बस का परिचालक। वायरल वीडियो से