फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैदियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में कैदियों को कानूनी अधिकारों से सशक्त बनाने के लिए हरियाणा कला परिषद के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्हें साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। सीजेएम ने कहा कि नुक्कड़ नाटक ऐसा माध्यम है, जिससे आसानी से बात सामने वाले को समझाई जा सकती है।






डीएलएसए ने अमरगढ़ गांव में बाल विवाह रोकथाम पर लगाया शिविर
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा आशा स्कीम 2025 के बारे में जागरूकता शिविर लगाया गया। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस शिविर में रिसोर्स पर्सन सविता राणा द्वारा गांव अमरगढ़ में बाल विवाह पर जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि बाल विवाह एक अपराध है तथा इस पर हम सभी को रोक लगानी होगी समाज को जागरूक करना होगा। इसी के साथ उन्हें नालसा आशा स्कीम 2025 की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डीएलएसए की ओर से लगाए गए इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें