फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में अचानक एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई। जेल के कर्मी उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (41) निवासी सोंटा गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पिपली अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर बतौर मुनीम काम करता था। करीब दो महीने पहले अदालत ने गुरमीत सिंह को चेक बाउंस के मामले में छह महीने की सजा सुनाई थी। बुधवार को जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके बेटे हरप्रीत सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। जज की निगरानी में तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस विसरा भी जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें