इस्माईलाबाद। पांच महीने पहले नैसी गांव में पड़ोसी से मारपीट कर छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक आरोपी कश्मीर सिंह सहित सात आरोपियों को पकड़ चुकी है।
थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में आकाश ने बताया था कि 24 जुलाई को वह अपने घरवालों को उसकी बहन की ससुराल बीबीपुर कलां गांव में छोड़कर शाम करीब चार बजे वापस आ गया था। करीब साढ़े पांच बजे करनैल सिंह, मनीष, सुनील ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर उसे घायल कर दिया था। आरोपी उसका चांदी का कड़ा, चेन, मोबाइल व पांच हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए नौ अगस्त को आरोपी करनैल सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ सुनील निवासी ठसका अली, 12 अगस्त को मलकीत सिंह व मनीष को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक व स्कूटी बरामद की थी। जांच आगे बढ़ाते हुए 15 अगस्त को आरोपी जगरूप उर्फ जग्गू को गिरफ्तार करके एक और बाइक बरामद की गई। आगामी जांच में चार दिसंबर को गुरजैंट सिंह और सातवें आरोपी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर किया।