फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस हिरासत से भागकर पंजाब पहुंच गया था बंदी सतिंद्र, नशे की पूर्ति के लिए चुराया था मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन होने के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुए बंदी सतिंद्र उर्फ कांति वासी मंडोखरा को काबू कर लिया गया है। उसे फिर से अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वह शौचालय जाने के बहाने पुलिस हिरासत से भागकर सीधा रेलवे स्टेशन पहुंच गया था, जहां ट्रेन में सवार होकर पहले अंबाला पहुंचा और फिर वहां से लुधियाना पहुंच गया। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर पास के एक पार्क में सो गया था। वह दिनभर आसपास घूमता रहता था और अंधेरा होते ही पार्क में लौटकर सो जाता था।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक के पीएसआई राहुल के मुताबिक आरोपी ने माना कि वह नशा करने का आदी है। पंजाब में जब उसे नशे की तलब लगी तो उसकी पूर्ति के लिए आरोपी ने एक दुकान से मोबाइल चोरी करके उसे बेच दिया और फिर चिट्टा खरीदा, जिसका नशा करता रहा। यह नशीला पदार्थ खत्म हुआ तो उसकी वहां पार्क में उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी तो गिर भी पड़ा था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से भी वह भाग निकला इसके बाद वह ट्रेन में सवार होकर खन्ना पहुंच गया, जहां पर भी दो तीन दिन रहा। वहां भी एक बाइक चोरी की, जिस पर सवार होकर अंबाला आ गया। वहां से अपने गांव कपड़े व रुपये आदि लेने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज
पीएसआई राहुल का कहना है कि आरोपी सतिंद्र के खिलाफ पहले से जिला करनाल, अंबाला व कुरुक्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी व छीनाझपटी के आठ मामले दर्ज हैं। अब इन मामलों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन



एक सितंबर को महिला की बालियां छीनने पर पकड़ा गया था आरोपी
आरोपी सतिंद्र को एक सितंबर को गांव इशरगढ़ में महिला सुंदर देवी की बालियां छीनने के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पीछा करते हुए शाहाबाद में काबू कर लिया था। उसने पकड़े जाने के दौरान बालियां चबा भी ली थीं। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया तो अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि चार सितंबर रात को उसने जेल में आत्महत्या का प्रयास किया और इसी के चलते ही उसे जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया था। जहां से अगले ही दिन सुबह करीब छह बजे बाथरूम जाने के बहाने अस्पताल से फरार हो गया था।

आरोपी स्टेशन तक पहुंचने में भी हो गया कामयाब
जिला नागरिक अस्पताल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन है, जहां से आरोपी सतिंद्र ने ट्रेन पकड़ी। हालांकि उसके अस्पताल से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था तो तलाश भी शुरू कर दी गई थी। बाद में चार टीमें भी विशेष तौर पर लगाई गई, जिसमें सीआई भी शामिल की गई। चर्चा है कि पुलिस की इतनी सक्रियता के बावजूद रेलवे स्टेशन पहुंचने और वहां से भी ट्रेन में सवार होकर आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

चार टीमें कर रहीं थी तलाश : डीएसपी
डीएसपी मुख्यालय गुरविंद्र सिंह का कहना है फरार बंदी की तलाश में सीआईए सहित चार टीमें लगाई गई थी। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, जिसके चलते उसे काबू कर लिया गया है। आरोपी के अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें