फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में बंदी पर हमला, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंदियों ने रंजिश के चलते एक बंदी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में जेल उप-अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिला जेल में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बंदी नरेश 26 अप्रैल से बंद है। 20 दिसंबर की शाम को गिनती करते समय बंदी नरेश से बंदी सलिंद्र उर्फ काला, अजय उर्फ छोटा व हरप्रीत उर्फ हैप्पी की कहासुनी हो गई थी।
तब कर्मियों ने उनको समझाकर शांत कर दिया था। अगले दिन सुबह गिनती खुलने पर बंदी नरेश को बंदी सलिंद्र उर्फ काला, अजय उर्फ छोटा व हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने हमला करके चोट पहुंचाई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात वार्डर शिवम व साहिल के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी सलिंद्र, अजय व हरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें