फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निवेश के नाम पर प्रिंसिपल से ठग लिए 24 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल से निवेश में अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 24 लाख रुपये ठग लिए। मामला साइबर थाना पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद जांच शुरू हुई। शाहाबाद के ही सरकारी स्कूल में कार्यरत प्राचार्य सुखदेव सिंह ने बताया कि वे करनाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज आया कि निवेश में अधिक लाभ कमाया जा सकता है। मैसेज भेजने वाली युवती ने खुद को निवेशक बताया और निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। उन्होंने युवती की ओर से दिए लिंक पर क्लिक किया तो उसके बताए अनुसार दो दिन में ही रकम भेज दी। उसे धोखाधड़ी का अहसास उस समय हुआ जब वह एप से पैसे निकालने लगा तो ठग ने कमीशन के पैसे दिए जाने की मांग की। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है जिसके आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें