फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान : कर्ण राज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज सिंह तूर ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव तंगोरी में नरेश कश्यप के निवास पर अपने भाजपा साथियों से मुलाकात की। तंगोरी गांव में पहुंचने पर कर्ण राज सिंह तूर का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने न केवल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार के अभूतपूर्व कार्य कलापों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की अपितु सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के धरातल पर लागू होने के उपरांत आमजन को उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया। तूर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना देश के गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना मकान बनाने के लिए मिलने वाली एक लाख 80 हजार रुपये की राशि की पहली किस्त प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें