फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 17 को प्रदर्शन करेंगे प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से स्कूलों व शिक्षक की मांगों को पूरा न करने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ रोष पनप रहा है। इसके चलते अब आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। संघ के प्रधान राजेश टंडन ने बताया कि उन्होंने पिछले काफी समय से अपनी मांगों के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया था जिन्हें उनकी ओर से अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के ढुलमुल रवैये के विरोध में संघ के सभी सदस्यों में गहरा रोष पनप रहा है। मांगों के लिए आगामी मंगलवार तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो संघ के सभी सदस्य 17 से कार्यालय के बाहर तीन दिन तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें