फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 कोस के तीर्थों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार सामूहिक जिम्मेदारी : सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 48 कोस कुरुक्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भावी पर्यटक गाइडों को परिचित करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से आयोजित पांच दिवसीय तीर्थ अध्ययन यात्रा के दूसरे दिन रविवार को प्रशिक्षुओं ने कैथल जिले के 11 प्राचीन तीर्थों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

पुरातत्त्ववेत्ता डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में दल ने च्यवन ऋषि, बटेश्वर, कोटिकूट, ग्यारह रुद्री, वृद्धकेदार, शुक्र कुंड, सूर्य कुंड, अरंतुक यक्ष, श्रृंगी ऋषि, यज्ञसंग और पवनह्रद तीर्थ के दर्शन किए। आचार्य संस्कृतानंद हरि ने उन्हें तीर्थों से जुड़ी पौराणिक कथाओं, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। 48 कोस तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष रविंदर सांगवान ने कहा कि प्रत्येक तीर्थ का अपना विशिष्ट महत्व है। अध्ययन यात्राओं से गाइडों को प्रमाणिक जानकारी मिलेगी, जिससे वे पर्यटकों को इस विरासत से परिचित करवा सकेंगे। तीर्थों का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें