फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी है नहीं, औपचारिकता में निपटेंगे यूनिट टेस्ट

Sat, 23 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सर्दी की छुट्टियां, फिर तीन चरणों में पंचायत चुनाव। इसके बाद गणतंत्र दिवस। इसके बाद यूनिट टेस्ट हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी महज औपचारिकता होगी। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देश पर हर माह यूनिट टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन


कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें शामिल होते हैं। लेकिन, विभाग के यह प्रयास इस बार महज औपचारिकता दिखाई दे रहे हैं। इस बार 25 दिसंबर से लेकर आठ जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां थीं। इसके बाद शनिवार और रविवार होने के कारण यह छुट्टियां दो दिन बढ़ गई। इसके साथ ही इस बार तीन चरणों में पंचायती चुनाव भी हो रहे हैं।

इनमें अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक चरण के चुनाव में अध्यापक तीन दिन व्यस्त रहते हैं। इसके साथ ही वे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां भी करवा रहे हैं। ऐसे में अध्यापक पूरे माह में बच्चों को कितने दिन पढ़ा पाए होंगे। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद इस माह के अंतिम सप्ताह में यूनिट टेस्ट भी हो रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें इस माह न के बराबर ही पढ़ाया गया है। इस वजह से उनकी तैयारियां भी अच्छी नहीं हैं।

‘टेस्ट आगे कर सकता था विभाग’
हसला जिला प्रधान अशोक भारद्वाज और सदस्य अलकेश मोदगिल ने कहा कि इस बार इन टेस्ट की खानापूर्ति ही की जाएगी। अध्यापक चुनाव ड्यूटी करेंगे, तो वे विद्यार्थियों की तैयारी कैसे करवा सकते हैं। विभाग इस माह लिए जाने वाले टेस्ट को आगे बढ़ा सकती थी।

परीक्षाएं तो लेनी ही पड़ेंगी : नमिता कौशिक
उपजिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने कहा कि का कहना है कि निर्देशों के अनुसार ही टेस्ट होंगे। इस माह चुनावी ड्यूटी के चलते अध्यापक बेहद व्यस्त रहे, लेकिन टेस्ट होंगे। अध्यापकों से पहले ही कह दिया गया है कि चुनावी ड्यूटी और इससे पहले छुट्टियों के चलते विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी के लिए शेड्यूल बना लें। अध्यापक इसी अनुसार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें