फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास ओवरटेक की तैयारी, काम अधूरा

Fri, 25 Jul 2014 12:33 AM IST
हेमंत ज्योतिसर/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हॉस्टल प्रशासन काम पूरा हुए बिना ही शहीद भगत सिंह छात्रावास को ओवरटेक करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


वह भी ऐसे हालातों में जब हॉस्टल के कई कमरों में जालीदार दरवाजे, कुंडियां, पेंट करने और शीशे लगाने का काम अधूरा है। यही नहीं कमरों की खिड़कियों के  शीशे तो टूटे पडे़ हैं।

तृतीय तल पर बने शौचालय का काम भी अभी अधूरा है। इन अव्यवस्थाओं के बाद भी हॉस्टल प्रशासन शीघ्र ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित इस छात्रावास के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। जब ‘अमर उजाला’ ने हॉस्टल का जायजा लिया तो कई कमरों के कबर्ड की कुंडियां टूटी मिलीं।
विज्ञापन


अलग-अलग तलों पर और प्रवेश द्वार के साथ लगते कमरों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। कमरों में पानी भरा था और दरवाजे लगाने का काम चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हॉस्टल प्रशासन शहीद भगत सिंह भवन को ओवरटेक करने की तैयारी में है। बनने के बाद भी हॉस्टल को निर्माण शाखा ने हॉस्टल प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया था।

जिसके लिए चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने पिछले माह पत्र लिखा। निर्माण शाखा के नाम जारी पत्र में चीफ वार्डन ने लिखा है कि काफी समय पहले बनकर तैयार हुआ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का शहीद भगत सिंह भवन अब हॉस्टल प्रशासन के हवाले कर दिया जाए। ताकि शुरू होने वाले शिक्षा सत्र से इसमें मैस की भी व्यवस्था कराई जा सके।

कमरों में हो रहा है पेंट
कमरे अलॉट करने के लिए हॉस्टल प्रशासन सारे प्रबंध पूरे कर लिए जाने का दावा कर रहा है। असल में शहीद भगत सिंह हॉस्टल के कमरों में अभी पेंट का काम जारी है। एक कमरे में पेंट के डिब्बे पडे़ हैं, वहीं लकड़ी के काम में प्रयोग होने वाले औजार भी दिखाई दे रहे हैं।

दरवाजे और अलमारियों की टूटी कुंडियां
जब हॉस्टल के कमरों का निरीक्षण किया गया, तो वहां कई कमरों के दरवाजों और कबर्ड की कुंडियां टूटी मिली। कई कबर्ड के दरवाजों की कुंडियां नहीं लगी थी और अनेक की टूटी पड़ी हैं।

जालीदार दरवाजे नहीं लगे
हॉस्टल में अभी भी कई कमरों के बाहर जालीदार दरवाजें नहीं लग पाए हैं। इन्हे लगाने का काम भी अब नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किया जा रहा है। जबकि हॉस्टल अलॉट करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

बरसात का पानी है कमरों में
हॉस्टल के दूसरे तल पर बने कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटे होने के कारण उनमें बरसाती पानी आ रहा है। द्वितीय तल पर कुछ कमरों को खोलकर देखा तो वहां बरसाती पानी मिला।

किसी भी दरवाजे में नहीं है स्टॉपर
हॉस्टल में लगे जालीदार दरवाजों में स्टॉपर नहीं लगाए हैं। जालीदार दरवाजों को खुला रखने के लिए मजदूरों को ईंटें लगाकर काम चलाना पड़ रहा है। फर्श पर फिनिशिंग कार्य भी अभी अधूरा है।

कमेटी करेगी निरीक्षण : चीफ वार्डन
चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने बताया कि हॉस्टल के निरीक्षण के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जो तीन से चार दिन पहले निरीक्षण कर चुकी और अब दो-तीन बाद फिर से निरीक्षण किया जाएगा।

हॉस्टल के अधूरे कार्यों से अवगत कराते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू को पत्र लिख दिया गया है। डॉ. सतदेव ने कहा कि जल्द ही अधूरे काम पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें