फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारकंडा के तटबंध पर जल निकासी व्यवस्था सुधारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। मारकंडा नदी में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने और किसानों की फसलों व ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पंचायत भवन झासा में उपायुक्त की अध्यक्षता में मारकंडा नदी के आसपास बसे गांवों के सरपंचों, किसानों और संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरपंचों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं रखते हुए जलभराव, तटबंधों के कटाव, ड्रेनों की सफाई और निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई। इसके अलावा नदी पर बने स्टड और स्पर की मरम्मत, मारकंडा नदी से गाद निकालने, किनारों को पक्का करने और नए बंध बनाने के सुझाव भी दिए गए। सरपंचों ने कहा कि बाढ़ के दौरान खेतों में पानी भरने और तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें