फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2018 से बंद पड़ी कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी और कोटद्वार बस सेवा शुरु करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए गीता महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए दो नई बसें शुरू की हैं। ये बसें कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी व कोटद्वार के लिए सुबह चलेंगी व शाम को वहीं रुकेंगी। इसी तरह फिर सुबह उत्तराखंड से कुरुक्षेत्र के लिए निकलेगी। ये बसें शनिवार से शुरू होंगी। कुरुक्षेत्र से कोटद्वार के लिए करीब 330 व हल्द्वानी के लिए 530 रुपये किराया लगेगा। वहीं हल्द्वानी के लिए सुबह सात बजकर 20 मिनट व कोटद्वार के लिए पांच बजकर 50 मिनट पर बस रवाना होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रोडवेज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर यात्रियों को ये सौगात दी गई है। ये बस सेवा अब निरंतर जारी रहेगी। बता दें कि उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी और कोटद्वार के लिए कुरुक्षेत्र से सुबह दो बस चलती थी, यह बस सेवा वर्ष 2018 में बंद हो गई थी। जानकारी के अनुसार सवारियों की संख्या कम होने व आय कम-खर्चा ज्यादा होने के चलते बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब फिर से इस मार्ग पर दो नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से चलेगी और सायं तक अपने गंतव्य पर पहुंचकर अगले दिन फिर सुबह कुरुक्षेत्र के लिए बस चलेगी। इस बस सेवा से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा वहीं उत्तराखंड से गीता महोत्सव देखने आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें