फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तैयारी जोरों पर, खिलाड़ी सुबह-शाम कर रहे अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का आयोजन 11 से 13 जुलाई तक होने जा रहा है, जिसमें कुरुक्षेत्र जिले को साइकिलिंग, जूडो और हॉकी जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर हैं और वे सुबह-शाम जमकर अभ्यास कर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हॉकी (लड़के) की प्रतियोगिता शाहाबाद ग्राउंड में होगी और साइकिलिंग की प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर करवाई जाएगी, जबकि जूडो प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल में आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से करीब 1000 खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी 10 जुलाई को ही कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे उनके ठहराव और भोजन की समुचित व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की गई है।
विज्ञापन





शूटिंग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 11 को

कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ शूटिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 11 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल सुबह 10 बजे से कर्ण शूटिंग अकादमी, पिपली रोड में होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र (मूल व छाया प्रति), पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ युवाओं के लिए एक शानदार मंच है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रेरणा ले सकते हैं।


खो-खो प्रतियोगिता में बाल घर की टीम रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। खेलों से ही बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है। जब उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है तो वे उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इसी उद्देश्य से श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिशु वर्ग (अंडर-11), बाल वर्ग और किशोर वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। शिशु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में श्रीमद् भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में कुल छह स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था, जिसमें बाल घर की टीम ने शानदार तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सफलता के बाद बाल घर की टीम को प्रांत स्तर के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक जीवन मौदगिल, अध्यक्ष सतपाल शर्मा और प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ ने विजयी टीम के खिलाड़ियों, खेल प्रभारी बीना और सोनिया, अभिभावकों व समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण भाव की सराहना करते हुए टीम को प्रांत स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें