फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा सरस्वती बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार सुप्रवीण ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के लिए सरस्वती तीर्थ स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पिहोवा के पावन सरस्वती तीर्थ पर 19 जनवरी से शुरू होने वाले महोत्सव को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून के साथ तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि सरस्वती तीर्थ ऐतिहासिक है और महोत्सव के भव्य और सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। महोत्सव में साफ सफाई, सौंदर्यीकरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़ती है, तो अधिकारी किसी भी समय उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस्वती तीर्थ स्थल का कोई भी मरम्मत का कार्य या अन्य किसी प्रकार के विकास कार्य करवाने की आवश्यकता है, समय रहते तैयारियां पूरी की जाएं।
विज्ञापन

महोत्सव को पिहोवा के नागरिकों के साथ-साथ तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के लिए चल रही साफ-सफाई और अन्य सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें