फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज, सनातन संस्कृति को समर्पित होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर का दौरा कर 11 मई को होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के एक हजार वर्ष की अखंड आस्था भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत और सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ना है। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक भी किया और आयोजन समिति के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 101 महिलाओं की कलश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में 48 कोस तीर्थ क्षेत्र के संत-महात्माओं का भी सम्मान किया जाएगा। सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और बिजली विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें