फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण

Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
​ि​ि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। धर्मनगरी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थल भी बदलना पड़ा। अब समारोह पुलिस लाइन की बजाय नई अनाज मंडी में होगा, जहां देर रात तक तैयारी की जाती रही। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण मुख्य अतिथि होंगे।

वे पहले शहीद स्मारक पर जिला सचिवालय परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद नई अनाज मंडी में कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराएंगे। पिछले तीन दिन से पुलिस लाइन परिसर में समारोह के लिए तैयारी की जा रही थी और दोपहर से पहले शुक्रवार को यह तैयारी पूरी कर ली गई थी। अचानक ही मौसम बदलने के बाद हुई तेज बारिश के चलते पुलिस लाइन परिसर पानी से लबालब हो गया और यहां तैयारी धरी की धरी रह गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने समारोह नई अनाज मंडी में मनाए जाने का निर्णय लिया और फिर से तैयारी शुरू करवाई गई।
विज्ञापन


-
कार्यक्रम स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

जिला स्तर के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर उपमंडल स्तर पर पिहोवा, शाहबाद व लाडवा में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्व कोई ना कोई समाज विरोधी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल और इनके आसपास के क्षेत्र में बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के अंतर्गत ड्रोन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के रिमोट संचालित उपकरणों को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन



-
600 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, 45 से ज्यादा नाके
स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में 45 से अधिक नाके लगाए गए हैं, जहां करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नाकों के साथ होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार को भी जारी है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीमें सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रही हैं। नाकों पर वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

िि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें