फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि इतिहास विभाग में अभिलेखागार और अभिलेख प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में नए सत्र से एसएफएस स्कीम के तहत अभिलेखागार और अभिलेख प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा को शुरू करने की अनुशंसा सीनेट हॉल में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की 127वीं बैठक में की गई। ये बैठक ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई, जिसमें 28 महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा कर शैक्षणिक निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कुलपति की अनुमति से बैठक में 28 मुद्दों को क्रमवार चर्चा के लिए सभी के समक्ष रखा। इसके साथ ही बैठक में नए एकेडमिक सदस्यों का भी स्वागत किया गया। बैठक में 26 जून 2024 को आयोजित हुई बैठक के मिनट्स को भी स्वीकृति प्रदान की गई। ये बैठक कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक, इंडस्ट्रीज के साथ किए गए एमओयू को भी संस्तुति प्रदान की गई, जिसमें मीरकैट्स इनोवेशन टेक्नो टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल, स्वदेशी शोध संस्थान, नई दिल्ली, इस्कॉन एवं केडीबी के साथ संयुक्त रूप से किए गए एमओयू शामिल हैं। इसके साथ केयू तथा हायर स्मार्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली, तथा गुरुग्राम विश्वविद्यालय के साथ हाल ही में किए गए समझौते को अकादमिक परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया।

बैठक में यूजी और पीजी कार्यक्रम के तहत प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा पौध रोपित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के संबंध में कमेटी की सिफारिशों को भी मंजूरी प्रदान की गई। एनईपी-2020 के मुताबिक एलओसीएफ सीबीसीएस के तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) बीए बीएड, बीएससी बीएड तथा बीकॉम बीएड (माध्यमिक चरण) के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी गई। इसी के साथ ही बैठक में एनसीटीई और आरसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के किसी अन्य राज्य विश्वविद्यालय के बीएड/बीएड (विशेष शिक्षा) (वीआई) उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को परीक्षा के एक/दो अतिरिक्त शिक्षण विषय में बैठने की अनुमति की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन



डॉ. बीआर आंबेडकर लॉ कॉलेज को मिली स्वीकृति
बैठक में निरीक्षण कमेटी के आधार पर प्रोविजनल संबद्धता के आधार पर डॉ. बीआर आंबेडकर लॉ कॉलेज कुरुक्षेत्र को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों को शुरू करने संबंधी निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया। आईआईएचएस में चल रहे नियमित कार्यक्रमों के अनुरूप यूजी ऑनलाइन कार्यक्रम की योजना और पाठ्यक्रम के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें