फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र में होगा प्री-बजट मंथन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार आगामी बजट को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनउपयोगी बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर लोगों से सुझाव लेगी। इसी कड़ी में 22 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्री-बजट कंसल्टेशन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस विशेष बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्यमिता और युवाओं से जुड़े प्रदेशभर से करीब 300 प्रतिनिधि भाग लेकर अपने विचार और सुझाव सरकार के समक्ष रखेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ उच्च प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आवश्यकताओं, समस्याओं और संभावनाओं पर खुलकर सुझाव देने का अवसर मिलेगा जिनका सीधा असर आने वाले राज्य बजट पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स और युवा से जुड़े क्षेत्रों जैसे युवा कंटेंट क्रिएटर, स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता के सुझाव एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद संगठन समूह के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। प्राप्त सुझावों पर गहन मंथन कर प्रदेश सरकार बजट में आवश्यक प्रावधान करेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि प्रदेश सरकार बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सहभागितापूर्ण बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इस प्रकार का सुझाव-संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जो बजट निर्माण में काफी उपयोगी साबित हुआ। आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें