फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में आज से तीन दिन तक प्रकाश उत्सव की धूम, पहले दिन श्री अखंड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव की आज बुधवार से धूम होगी। 15 नवंबर तक यह उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली तथा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में मनाया जाएगा। समागम को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली में 13 नवंबर को सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर संस्था की कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर सहित शहर की अलग-अलग धार्मिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगें।
विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत अजराना के मुताबिक 15 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें भाई तरसेम सिंह का ढाडी जत्था, भाई सुखजीत सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, भाई मलिंदर सिंह हजूरी रागी, भाई बेअंत सिंह हैड ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी, भाई हरकरण सिंह ग्रंथी, भाई जगसीर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी, भाई सूबा सिंह हजूरी रागी, कथावाचक भाई गुरदास सिंह संगत को गुरबाणी व सिख इतिहास से जोड़ेंगें। इसके साथ ही 15 नवंबर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही सातवीं में अमृत संचार करवाया जाएगा।


पंज प्यारों की अगुवाई में निकलेगा महान नगर कीर्तन
- 14 नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली से शुरू होने वाले इस महान नगर कीर्तन में जिले से भारी गिनती में संगत शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

- यह नगर कीर्तन किरमिच रोड, चनारथल रोड, ढिल्लो कालोनी, अकाश नर्सरी, गोबिंदगढ़, सलारपुर रोड, रेलवे रोड, कुटिया वाली गली, गुलजारी लाल नंदा मार्ग, आंबेडकर चौक, छोटा बाजार, सिकरी चौक, शास्त्री मार्केट, बिड़ला मंदिर चौक से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में देर सायं संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें