फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भजनों से किया श्रीगणेश की महिमा का गुणगान

Tue, 10 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। श्री शिव शंकर सेवादल के तत्वावधान में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान गायक रेनु शर्मा ने भजनों से श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


रजत शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान मिलता है। इन कार्यक्रमों के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा युवाओं को प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी प्राप्त होती है। इस मौके पर समाजसेवी रजत शर्मा , सेवादल के प्रधान अरुण गुप्ता, दीपक बंसल, सुनील परवाहे, हर्ष गोयल, दीपक सेन, गौरव बंसल, कबीर सैनी, मुनीष कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें