कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो दिवसीय टैलेंट शो का आयोजन 25 और 26 सितंबर को किया जा रहा है, जिसको लेकर सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। दो दिवसीय टैलेंट शो में विद्यार्थी नौ विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें क्विज, पोइटिकल सिंपोजियम, भाषण, पेंटिग, मोनो एक्टिंग, इंस्ट्रुमेंट प्लेयिंग, नृत्य, मिमिक्री और संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थी धमाल मचाएंगे। यह कार्यक्रम डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से आयोजित कराया जा रहा है, जिसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शो के लिए कुवि की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, विद्यार्थी अपनी प्रतिभा में निपुण होने के लिए रिहर्सल में जुट गए हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों के इंचार्ज डॉ. हरविंद्र सिंह और डॉ. मीनाक्षी को बनाया गया है। संवाद