फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस स्टैंड पर बने डेढ़ फीट तक के गड्ढे

Sun, 12 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नए बस स्टैंड परिसर में शनिवार को मजदूरों ने चकाचक बस स्टैंड परिसर को उखाड़ना शुरू कर दिया। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। विभाग ने नए बस स्टैंड की बजाए पिपली बस स्टैंड परिसर में काम कराना चाहिए था। पिपली बस स्टैंड परिसर में एक से डेढ़ फीट तक के गड्ढे बने हुए हैं।
बस स्टैंड परिसर में बसें लेकर जाने से भी चालक परिचालक कतराने लगे हैं। गड्ढ़ों के कारण कई यात्री चोटिल हो चुके हैं। वहीं बसों को बस स्टैंड परिसर से निकालने में चालक परिचालक को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से पहले टेंडर हुआ था, जिसके तहत उक्त काम हो रहा है। बस स्टैंड परिसर में बनी क्रेकिंग को तोड़कर ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों व चालक परिचालकों को झेलनी पड़ी परेशानी : बस स्टैंड परिसर में फर्श के उखाड़े जाने के कारण शनिवार को पूरा दिन चालक परिचालकों के साथ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बस स्टैंड परिसर से बसों को निकालने में चालक परिचालकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें