फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समालखा अस्पताल में जनवरी में शुरू होगी पोस्टमार्टम सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा सामान्य अस्पताल में जनवरी में पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू हो जाएंगी। पीडब्ल्यूडी ने 75 लाख रुपये में बनकर तैयार हुए शवगृह को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को आठ लाख रुपये की कीमत के दो बड़े फ्रीजर भी आ चुके हैं। अब इनकी फिटिंग का काम चल रहा है। यहां पर अस्पताल के डॉक्टरों की ही पोस्टमार्टम ड्यूटी लगेगी। बापौली व समालखा क्षेत्र के लोगों को पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा, वहीं नागरिक अस्पताल का भी कार्य भार कम होगा। वहीं दूसरी ओर जनवरी में समालखा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए वहां रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो दिन भेजा जाएगा। नागरिक अस्पताल से वहां एक अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी जा रही है। इस मशीन की मरम्मत चल रही है। यहां एनएचएम के माध्यम से एक रेडियोलोजिस्ट की भर्ती होगी।
विज्ञापन


समालखा अस्पताल में एक साल में ये नई सेवाएं हुईं शुरू-

इमरजेंसी सेवा- समालखा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से इमरजेंसी सेवाएं बंद थीं। फरवरी में यहां पांच नए डॉक्टरों की पोस्टिंग की गई। इसी वक्त यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू की गई।

हड्डी रोग संबंधी ओपीडी-

अब समालखा अस्पताल में एक्स रे की सुविधा भी है। सप्ताह में तीन दिन यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

बाल रोग ओपीडी-

समालखा अस्पताल में अगस्त में बाल रोग संबंधी ओपीडी शुरू की गई। यहां एक डॉक्टर की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई।

फिजीशियन रोग संबंधी ओपीडी-

सितंबर में सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. जितेंद्र त्यागी को प्रतिनियुक्ति पर समालखा अस्पताल भेजा। अब यहां छाती, शुगर, माईग्रेन, हृदय संबंधी इलाज भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


बापौली सामुदायिक केंद्र में नेत्र जांच ओपीडी शुरू-

स्वास्थ्य विभाग अपनी सेवाओं को विस्तार कर रहा है। पहली बार बापौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र जांच ओपीडी शुरू कर दी गई है। हर रोज यहां 15-20 नेत्र जांच ओपीडी हो रही है। बापौली स्वास्थ्य केंद्र में जल्द अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड व बर्न वार्ड रिफाइनरी की मदद से विकसित किया जाएगा। इससे नागरिक अस्पताल का कार्य भार भी कम होगा।



समालखा अस्पताल में जनवरी में अल्ट्रासाउंड व पोस्टमार्टम सेवा भी शुरू होगी। पोस्टमार्टम के लिए दो फ्रीजर आ चुके हैं। इनको इंस्टॉल करने का काम चल रहाहै। यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू होने से पानीपत नागरिक अस्पताल का भार भी कम होगा।
विज्ञापन


- डॉ. जयंत आहूजा, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें