फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोन देने का झांसा देकर ठग ने महिला के खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। असंध रोड विर्क नगर निवासी एक महिला को लोन देने का झांसा देकर ठग ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विर्क नगर निवासी दामिनी सिंह ने बताया कि उसने आठ नवंबर को फेसबुक पेज पर एक लोन संबंधित विज्ञापन देखा था। जिस पर उसने अपनी निजी जानकारी शेयर कर दी। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, उसने उसे 35 हजार रुपये खाते में डालने के लिए कहा। उसने उधार लेकर आरोपी के खाते में 40 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद उसके खाते से पैसे कटते चले गए और खाता खाली हो गया। दामिनी के मुताबिक उसने न तो कोई ओटीपी बताया और न ही उसके पास कोई मैसेज आया और न पिन कोड किसी के साथ शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें