फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भतीजा बनकर महिला उपभोक्ता से ठगे 30.40 लाख रुपये

Tue, 12 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर ठगों ने महिला उपभोक्ता से जानकारी लेकर उसके खाते से 30.40 लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने खुद को उपभोक्ता का भतीजा बताकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जुरासी कलां गांव निवासी जोगिंद्र कौर ने थाना साइबर में दर्ज शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को उसके व्हाट्सएप पर विदेश नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसका भतीजा गोगा बताया था। उसने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से बोल रहा है। आरोपी ने उसे बताया कि वह उसके खाते में 10.20 लाख रुपये भेजेगा। वह इस रकम को भारत आकर उससे लेगा। इसलिए वह अपना बैंक खाता नंबर उसके पास भेज दे। उसने आरोपी की बात पर विश्वास करके उसने अपना बैंक खाता उसे भेज दिया।
अगले दिन ही उसके पास दिल्ली से कॉल आई, जिसने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि उसके खाते में किसी ने करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। उसे यह जानना है कि यह यह रकम ट्रांसफर करने वाला कौन है। जानकारी सही मिलने पर रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उसने गोगा के संबंध में जानकारी दी और उस व्यक्ति ने जल्द रकम ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। इस कॉल के बाद उसे लगा कि गोगा ने उसके खाते में रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद उसके पास गोगा की दोबारा कॉल आई, जिसमें उसने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में चरस के केस में फंस गया है।
विज्ञापन

उसे कुछ रुपये की जरूरत पड़ रही है। वह केस रफा-दफा करने के बाद रकम लौटा देगा। विश्वास करके उसने 25 अक्तूबर को उसके बताए खाते में करीब 2.70 लाख, अगले दिन आठ बार में करीब 7.70 लाख, आठ अक्तूबर को चार बार में 11 लाख रुपये, अगले दिन छह लाख और 30 अक्तूबर को और दो लाख रुपये समेत करीब 30.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। बार-बार रुपये मांगने पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने घर पर बातचीत की तो पता चला कि गोगा किसी केस में नहीं फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें