फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टास्क देने और गैस बिल अपडेट करने का झांसा दे ठगे 1.79 लाख रुपये

Tue, 12 Nov 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर ठग ने गैस का बिल अपडेट नहीं होने की बात कहकर व्यक्ति के मोबाइल पर पहले तो कोई लिंक भेजा और इसके बाद उसके खाते से 1.22 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं एक अन्य मामले में साइबर ठग ने उपभोक्ता को ऑनलाइन टास्क देकर 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायतकर्ता को इंस्टाग्राम से एक लिंक मिला था। लिंक खोलने पर ठग ने व्हाट्सएप पर बातचीत करके उसे जाल में फंसाया था। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह निवासी देवीदासपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर को उसके मोबाइल पर टैक्स मैसेज आया कि आपका गैस का बिल अपडेट नहीं है। उसको अपडेट नहीं कराया तो आपका कनेक्शन कट जाएगा। उसके दो घंटे बाद फिर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले से बिल अपडेट नहीं कराने पर कनेक्शन कटने की बात बताई। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने एक एप्लीकेशन उसके व्हाट्सएप पर भेज दी। उसने उस एप्लीकेशन को खोला तो उसमें पांच रुपये का बिल भरने का लिंक था। उसके बाद उसे पेमेंट करने को कहा गया, लेकिन उसने पेमेंट नहीं की। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे दोबारा कॉल आई, जिसके बाद उसके नंबर पर ओटीपी आने लगे। इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से 44 हजार 399 रुपये और 77 हजार 600 रुपये की राशि कट गई। आरोपियों ने उसके साथ करीब 1.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में अमित कुमार निवासी कृष्णा नगर गामड़ी ने बताया कि उसकी पत्नी का थानेसर बैंक शाखा में खाता है। गत माह 30 अक्तूबर को उसे इंस्टाग्राम एप से एक लिंक मिला। इस पर क्लिक किया तो यह लिंक उसके व्हाट्सएप पर आ गया। इस उस पर अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल नंबर था, जिससे उसकी बातचीत हुई। उसने टास्क करने के बारे में बताया, जिसकी उसे पेमेंट पहले करनी थी और कमीशन बाद में मिलना था। इसके लिए उसने उसे एक प्लेटफार्म से जोड़ा दिया। उसने अपनी जानकारी के साथ उस पर रजिस्ट्रेशन कर दिया। इसी दौरान उसके पास यूपीआई लिंक भेज दिया। इस पर उसके 57 हजार रुपये टास्क के लिए गूगल-पे कर दिए, मगर उसे कोई टास्क नहीं दिया गया, बल्कि उसके साथ धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें