फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसलों की गुणवत्ता खराब, किसान परेशान

विज्ञापन
पिपली। अनाजमंडी में खराब मौसम के बीच खुले आसमान के नीचे रखा धान। संवाद
विज्ञापन
पिपली। बेमौसमी बरसात के कारण किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बरसात के कारण अनाज मंडी में धान पूरी तरह से भीग गया और मंगलवार को मौसम में बदलाव जारी रहा। हल्की बूंदाबांदी के बीच छाई रही काली घटाओं ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें और भी गहरी कर दी।
विज्ञापन

किसान बरयाम सिंह का कहना है कि पहले ही बेमौसमी बरसात के कारण पैदावार कम हुई। उसके बाद अब बेमौसमी बरसात के कारण मंडी में उनकी फसल को कोई नहीं खरीद रहा। किसानों ने बताया कि वो मंडी में तीन-चार दिन से फसल का पहरा दे रहे हैं। किसान बरयाम ने बताया कि बेमौसमी बरसात के कारण फसल की पैदावार में 10 से 15 क्विंटल की प्रति एकड़ कमी हुई है। बारिश में भीग जाने से गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। धान का रंग काला पड़ रहा है।
किसान प्यारा सिंह ने सेलर मालिकों की मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को पहले ही मौसम की दोहरी मार से नुकसान हुआ है। उसके बाद किसान की फसल में बरसात के कारण नमी आ गई है जिसके कारण सेलर मालिक मनमाने कट लगा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रमेश बोड़ला ने बताया कि फसल में नमी के नाम पर किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उसने बताया कि सरकार के पैमाने पर नमी व सेलर मालिकों के पैमाने पर नमी अलग-अलग आती है लेकिन सेलर मालिक सरकार के पैमाने को न मानकर अपने ही पैमाने के हिसाब से धान की फसल को खरीद रहा है।
मंडी सचिव गुरमीत सैनी का कहना है कि मंडी में वेद प्रकाश संजय कुमार की दुकान पर जो कांटा मिला वो नाप तौल विभाग की ओर से प्रमाणित नहीं पाया गया था, उसको नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें