फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर 30 में चलाया पॉलिथीन मुक्त भारत एवं स्वच्छता अभियान

Tue, 10 Jun 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर 30 एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सेक्टर 30 में पॉलिथीन मुक्त भारत एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ एसडीएम अमन कुमार ने किया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. केवल कृष्ण ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी निभाएगा। वहीं एसडीएम ने कहा कि कुरुक्षेत्र धाम एक वैश्विक आस्था का केंद्र है और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पॉलिथीन मुक्त जीवन अपनाएं और अपने घर व मोहल्ले को स्वच्छ रखें। इस मौके पर वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सैनी, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान पं. सुरेश कुमार, वर्तमान प्रधान डॉ.केवल कृष्ण, अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, लिटिल मिलेनियम स्कूल के संचालक परमिंदर बाठ, गांव कलाल माजरा के सरपंच कुलदीप सैनी एवं सेक्टर चार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र पाल ने किया।अभियान के दौरान सभी प्रमुख अतिथियों ने अंजीर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आर डब्ल्यू ए के सदस्य सुभाष चंद्र वर्मा, बलवान शर्मा, तेजपाल सिंह, प्रवीण कुमार, सेक्टर चार के कोषाध्यक्ष जगबीर लाल, और स्थानीय निवासी डीडी सैनी, सुभाष चंद्र, हरि कृष्ण शर्मा, सुनील वत्स, रामनाथ सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार, राजेश कुमार सहित हुडा विभाग के जेई प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम में ने भी एसडीएम के साथ मिलकर एक घंटे का श्रमदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें