फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 15 को दौड़ेंगे 25 हजार लोग

Tue, 10 Jun 2025 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मसरोवर पर 15 जून को राज्य स्तरीय योग मैराथन होगी, जो हरियाणा का नया रिकॉर्ड बनाएंगी। मैराथन में 25 हजार से ज्यादा लोग, योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के लिए दौड़ लगाएंगे। मैराथन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेवारी सौंप दी गई है।आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों, पार्षदों और कॉलेज प्राचार्या की बैठक में इस आयोजन पर समीक्षा की। इससे पहले महानिदेशक संजीव वर्मा ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी राकेश से योग मैराथन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विचार विमर्श साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैराथन में हिस्सा लेने के लिए गुगल फॉर्म तैयार किया जा रहा है। जो युवा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगा उसको सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सेल्फी लेकर अपडेट करनी होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से उपहार भी दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून को कुरुक्षेत्र में योग मैराथन का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। ये योग मैराथन अब तक हुई सभी मैराथन का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इस मैराथन में कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों से करीब 25 हजार युवा हिस्सा लेंगे, इनमें खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, युवाओं सहित हर वर्ग के व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि योग मैराथन 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें