फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सज गया नगर परिषद थानेसर का सियासी मैदान

Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महाभारत की धरती पर होने वाला चुनावी रण इस बार बेहद रोचक होगा। चुनाव में पांच महिलाओं के बीच चेयरपर्सन के लिए जंग होगी जो चुनाव चिह्न मिलते ही पूरी रणनीति बनाकर मैदान में उतर चुकी हैं। इस बार मतदाता पार्षदों के साथ चेयरपर्सन पद के लिए भी प्रत्याशी का चयन करेंगे।
इस बार चेयरपर्सन का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में अब न केवल इस वर्ग के वोटों के बंटने के आसार बन चुके हैं बल्कि अब प्रत्याशियों की नजरें सामान्य वर्ग के मतदाताओं पर टिक गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक दल से संबंधित व समर्थित प्रत्याशियों को जहां अपने दल के वोट बैंक से आस है तो वहीं स्थानीय मुद्दे भी हावी रहने वाले हैं। इस बार मैदान में चेयरपर्सन के लिए पांच में से चार प्रत्याशी राजनीतिक दल से जुड़े हैं वहीं एक प्रत्याशी रतन कौर निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

पार्षद पद के चुनाव में 91 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं 12 वार्ड ऐसे भी हैं जहां आमने-सामने ही दो-दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। हालांकि भाजपा पार्षद चुनाव भी सीधे तौर पर पार्टी सिंबल पर लड़ रही है तो वहीं अन्य राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए रणनीति बना चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें