फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो वरिष्ठ चिकित्सक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक चिकित्सकों की वीरवार को बैठक हुई। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा के संबंध में कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इस असर पर देश के दो वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सकों डॉ. भोपाल सिंह एवं डॉ. आरके पारीक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. करतार सिंह धीमान ने शिरकत की। उन्होंने आयुर्वेदिक उपचार के संबंध में कई अहम जानकारियां साझा की जो चिकित्सकों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार करने में सहायक सिद्ध होंगी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के अध्यक्ष डॉ. राजीव अत्री ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा कई जानलेवा बीमारियों के लिए कारगर साबित हुई है। इसलिए लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर वीवी चिकारा, डॉ. पवन विशिष्ट, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. प्रवीण शर्मा व डॉ. बलबीर संधू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें