फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस के पिछले हिस्से में रखे मावे के टिन निकालता बस चालक। वीडियो ग्रैब - फोटो : file Photo
विज्ञापन
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर मंगलवार देर रात दीवाना गांव के पास चलते ट्रक के कैबिन में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर चालक ने ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर नंबर का ट्रक कैथल जिले के चीका से पिहोवा की तरफ आ रहा था। दीवाना गांव के पास पहुंचने पर केबिन के ऊपर आग लग गई और चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। खतरा भांपकर चालक ने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया। वह नीचे उतरने लगा तो आग अचानक भड़क गई। ऐसे में उसने ट्रक से छलांग लगा दी। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें