फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

Tue, 11 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कावड़ यात्रा के चलते  देवीलाल चौक पर नाका लगा वाहनों को दूसरे रास्ते गतंव्य तक भेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में कांवड़ श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने और भीड़ के कारण जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ विशेष नाके लगाए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी प्रमुख रास्तों, मार्गों और शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए भीड़ वाले स्थानों पर अलग रास्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर पीसीआर और राइडर की गश्त बढ़ाई गई है। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू रखने और कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ियों की आड़ में शरारती तत्व किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए भी पुलिस नजर बनाए हुए है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें