फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ठीम ने किया गांवों का दौरा

Sun, 03 Aug 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस की नशामुक्त टीम गांव-गांव जाकर नशामुक्ति का संदेश दे रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने जोगी माजरा, बन व शहजादपुर आदि गांव का दौरा कर नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन



ग्राम प्रहरी राजेश कुमार ने गांवों के ग्रामीणों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने युवाओं को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें