पिहोवा/लाडवा। पुलिस की नशामुक्त टीम गांव-गांव नशामुक्ति का संदेश पहुंचा रही है। वीरवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी राजेश कुमार की टीम ने पिहोवा व लाडवा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। टीम गांव शाहपुर, मोहनपुर व जुलमत में पहुंची। टीम ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी एनसीबीमानस या टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने आमजन को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। संवाद