कुरुक्षेत्र। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। किरमिच रोड स्थित एक निजी स्कूल से चौथी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र के कथित अपहरण की सूचना पर पुलिस को दौड़ना पड़ा। बाद में मामला पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद निकला। बच्चे की मां सोनिया रानी ने स्कूल पहुंचकर बच्चे को न पाने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई की मांग की।
सोनिया रानी ने बताया कि उनके और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बेटा उनके साथ नाना-नानी के घर रहता है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि बच्चे के पिता छुट्टी से 15 मिनट पहले स्कूल आए और बच्चे को अपने साथ ले गए। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन कुमार ने कहा कि उन्हें माता-पिता के विवाद की जानकारी नहीं थी।
डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पुष्टि की कि बच्चा अपने पिता के साथ सुरक्षित है और पिता को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है।
कुरुक्षेत्र। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम। संवाद