फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएम के दौरे से पहले पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर के प्रस्तावित दौरे के चलते पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक न रह जाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया है और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपीजी टीम के आगमन से पहले सुरक्षा का पूरा खाका तैयार करने में पुलिस जुट गई है। एसपीजी की गाइडलाइंस के अनुरूप प्रधानमंत्री के रूट, रैली स्थल और कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोनीपत दौरे के रद्द होने के बाद पुलिस इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है ताकि एसपीजी की ओर से कोई आपत्ति न उठे।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरा जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण होगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी पर्व के आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने एसपीजी के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, सभी डीएसपी सहित थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी ब्रांच इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, वीवीआईपी रूट पर ड्यूटी तैनात करने, रैली स्थल तथा ब्रह्मसरोवर के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने के आदेश दिए गए। रूट पर बैरिकेडिंग के लिए संबंधित विभागों से तत्काल पत्राचार करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें