फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बाबैन कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता के सहायक को बिजली विभाग के ठेकेदार से लेबर के बिल पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसी मामले का दूसरा आरोपी कनिष्ठ अभियंता चांद राम अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि बाबैन में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता व उसके सहायक ने सरकारी ठेकेदार से बिजली निगम में किए गए काम की लेबर के बिल पास करने की एवज 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने राज्य चौकसी ब्यूरो को की थी। राज्य चौकसी ब्यूरो कैथल के निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बिजली निगम के सरकारी ठेकेदार पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि उसने जुलाई 2021 व दिसंबर 2021 तक बाबैन क्षेत्र में मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया था, जिसकी लगभग 97 हजार रुपये पेमेंट निगम की ओर बकाया थी। इस कार्य के बिल ठेकेदार पवन कुमार ने कनिष्ठ अभियंता चांद राम व सहायक देवेंद्र कुमार को सौंप दिए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि कनिष्ठ अभियंता व सहायक ने बिल पास करने के एवज में उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया और उपायुक्त ने तहसीलदार नवनीत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर चौकसी ब्यूरो की टीम को रेड करने की अनुमति दे दी। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने ठेकेदार पवन कुमार को 15 हजार रुपये हस्ताक्षर करके दे दिए और ठेकेदार ने निगम कार्यालय में जा कर कनिष्ठ अभियंता व सहायक को वह राशि दे दी और राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम को इशारा कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान कनिष्ठ अभियंता चांद राम को किसी तरह भनक लग गई और वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। चौकसी ब्यूरो की टीम ने सहायक देवेंद्र कुमार को मौके पर 15 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। राज्य चौकसी ब्यूरो के निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कुमार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी कनिष्ठ अभियंता चांद राम की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें