साइकिल रैली को रवाना करती हुई डीएसपी नूपुर विश्नोई।
- फोटो : Amar Ujala
नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए पुलिस विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। पुलिस की यह साइकिल रैली के तहत नशे के दुष्परिणाम और ट्रैफिक के नियमों की पालना का संदेश दिया गया। केयू थर्ड गेट से शुरू हुई यह रैली पिपली तक आयोजित की गई थी। जिसमें कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
सुबह सात बजे यूनिवर्सिटी थर्ड गेट पर डीएसपी नूपुर विश्नोई ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने और नशे से बचने के लिए प्रेरित करने के अलावा ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए यह रैली आयोजित की गई है।
साइकिल रैली में खिलाड़ी, शहर के आम नागरिक और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। यह रैली थर्ड गेट से शुरू होकर बिरला मंदिर, पैनोरमा, छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, मोहन नगर, नया बस स्टैंड से होते हुए पिपली पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। इस मौके पर ट्रैफिक एसएचओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।